Sunday, June 14, 2026

सेदोका

सेदोका जापानी शैली की कविता है
 जिसमे 6 चरण होते है ।

जिसकी वर्ण संख्या निर्धारित है।
5+7+7+5+7+7=38 वर्ण
यथा 6 चरण क्रमशः
पाँच, सात ,सात ,पाँच, सात, सात
 वर्ण युक्त होने चाहिये।
हालाँकि की इस तरह की कविता के
 मुख्य विषय प्रकति पर आधारित रहे है ।

🍂सेदोका कविता शैली🍂

गणतन्त्र है
भारतवर्ष ऐसा
सर्वधर्म समान
गौरवान्वित
महसूस करता
किसान व जवान।
*
चरणधूलि
चन्दन समान है
आओ भाल लगा लें
भारत माँ के
सपूत रखवाले
आओ शीश नवा लें।
अरविन्द चास्टा"अविराज"
कपासन चित्तौड़गढ़ राज.


No comments:

Post a Comment